logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधायकों, जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष के साथ की विशेष बैठक


यवतमाल: यवतमाल जिला एनसीपी पार्टी को और मजबूत करने के लिए उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के मुंबई स्थित देवगिरी निवास पर एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक आयोजित की गई। 

इस बैठक में जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के चारों विधानसभाओं की जिम्मेदारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष मो तारिक साहिर लोखंडवाला को सौंपी गई. इसमें यवतमाल, आर्णी, घाटंजी, पांढरकवड़ा, रालेगांव, कलंब, बाभुलगांव, वणी, मारेगांव, झरी जामनी शामिल हैं। इस पर मो तारिक लोखंडवाला ने भी पूरी जिम्मेदारी ली और वादा किया कि जल्द ही कई सामाजिक कार्यकर्ता और नेता पार्टी में शामिल होंगे.

जिला अध्यक्ष बालासाहेब कमरकर पाटिल को शेष तीन विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें पुसद, उमरखेड़, महागांव और दिग्रस, दारव्हा, नेर की जिम्मेदारी दी गई।

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष समेत विधायक इंद्रनील नाईक, जिला अध्यक्ष बालासाहेब कमरकर पाटिल, उत्तमराव गुल्हाने, इरफान अकबानी मौजूद थे.