logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

वणी में जिनिंग-प्रेसिंग फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की कपास जलकर खाक


यवतमाल: वणी तहसील के नीलापुर ब्रम्हाणी रोड पर राजा एक्जीन जिनिंग-प्रेसिंग फैक्ट्री में गुरुवार शाम 6.30 बजे आग लगने से करीब दो से ढाई हजार क्विंटल कपास और सरकी जल गई। आग लगने के समय यहां 25 मजदूर काम कर रहे थे। सौभाग्य से उनकी जान बच गई और कोई हताहत नहीं हुआ।   

प्रमुख कपास व्यापारी आरिफ अब्दुल कादर के स्वामित्व वाली राजा एक्जीन जिनिंग-प्रेसिंग में शाम 6:30 बजे आग लग गई. फैक्ट्री में 56 स्पिन मशीनों पर जिनिंग प्रेसिंग का काम शुरू था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग कपास कन्वेयर बेल्ट के बीच घर्षण से निकली चिंगारी के कारण लगी होगी।

आग काफी तेजी से फैलने लगी। ये देख वहां काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचने के साथ ही फैक्ट्री में रखे कपास की ढेर को भी आग से सुरक्षित बचाने के प्रयास में लग गए।  

हालांकि इसके बावजूद दो हजार क्विंटल कपास, एक हजार क्विंटल सरकी आग में जलकर बर्बाद हो गया। इस आग की खबर मिलने पर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग  बुझाई। इस आग में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही की आग में कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ।

राजा एक्सगिन जिनिंग-प्रेसिंग वाणी तालुक की सबसे बड़ी इकाई है। यहां प्रतिदिन दो हजार क्विंटल से अधिक कपास की खरीदी होती थी।