logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

वन विभाग ने नरभक्षी बाघ को पकड़ा


यवतमाल: जिले की यवतमाल तहसील के वणी में दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाले नरभक्षी बाघ को वन विभाग ने पकड़ लिया है.बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कोलर और पिंपरी वन परिक्षेत्र के इलाके में जाल बिछाया था.इस बाघ ने पिछले एक महीने से तालुक में आतंक मचा रखा था। उसे पकड़ने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन शुरू था.इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम जीतोड़ मेहनत कर रही थी। बाघ को ग्रामीणों ने कोलार पिंपरी  इलाके में देखा था जहां  उसने आतंक फैला रखा था। जिसके चलते नागरिकों में भारी दहशत थी.खतरनाक बाघ कभी भी इंसानों पर हमला कर सकता था.इसलिए उसकी हलचल पर पुलिस की निगरानी थी.बुधवार सुबह इस बाघ को पकड़ने में कामियाबी मिली। ऑपरेशन के तहत नरभक्षी बाघ को 15 मीटर की दूरी से बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर गोली दागी गई और पहले तो बाघ भाग गया लेकिन थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गया.जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा।