logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कंटेनर की टक्कर से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की मौत, कंटेनर चालक मौके से फरार


यवतमाल: रालेगांव तहसील के वडकी में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा वड़की स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। इस घटना से कुछ देर के लिए स्टेट हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

मृतक सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहा था, तभी सैनिक स्कूल के सामने नागपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वड़की पुलिस ने विक्षिप्त व्यक्ति का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए रालेगांव भेजा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। उसके नाम और पते की जानकारी नहीं हो पाई है।