logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: प्रिंसिपल ने की छात्रों की पिटाई, नशे में धुत चपरासी ने दी जातिसूचक गालियां, अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर से की शिकायत


यवतमाल: प्रिंसिपल ने छात्रों को पीटा, जबकि नशे में धुत गार्ड ने जातिसूचक गालियां दीं. इस घटना के बाद अभिभावक गुस्से में हैं और उन्होंने बुधवार को बच्चों के साथ जिलाधिकारी समेत पुलिस अधीक्षक से शिकायत की. अभिभावकों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

छात्रों को पांढरकावड़ा और पुसद में आदिवासी परियोजना कार्यालय के माध्यम से यवतमाल शहर के सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश दिया गया है। सात दिसंबर को कुछ छात्रों का आपस में विवाद हो गया था.

इस बहस के बाद बिना किसी जांच पड़ताल के संस्था प्रबंधन ने छगुन शत्रुघ्न अत्राम कक्षा आठवीं, प्रणव मेश्राम कक्षा आठवीं और देवांश कक्षा छठवीं की स्कूल गेट के सामने ही पिटाई कर दी, जिससे सभी आदिवासी छात्र डर गये. उस रात सभी छात्र स्कूल के हॉल में ही रुके रहे. छात्रों में प्रबंधन का भय होने से दहशत का माहौल फैल गया. 

अगले दिन स्कूल का गार्ड शराब पीकर आया। उसने छात्रों को जातिगत गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। छात्रों ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को फोन पर दी।

फिर 9 दिसंबर को अभिभावक स्कूल पहुंचे और पूछताछ की. लेकिन निदेशक मौजूद नहीं थे. फोन पर पूछने पर उसने गोलमोल जवाब दिया। छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायत देकर इस पिटाई मामले की जांच और कार्रवाई करने की मांग की है.