logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शकुंतला रेलवे विकास समिति के प्रयासों पर रेलवे बोर्ड की सकारात्मक प्रतिक्रिया


यवतमाल: रेलवे बोर्ड की सदस्य (वित्त) रूपा श्रीनिवासन, भुसावल मंडल की क्षेत्रीय प्रबंधक इति पांडे और अन्य अधिकारियों ने शनिवार को मुर्तिजापुर में शकुंतला रेलवे गेज स्टेशन का दौरा किया और इसका निरीक्षण किया।

पुराने लोक शेड का निरिक्षण कर यवतमाल-मूर्तिजापुर-अचलपुर नैरो गेज रेलवे की स्थिति के बारे में जाना। इस रेलवे के ब्रॉड गेज के लिए एफएलएस सर्वेक्षण को अक्टूबर 2022 में मंजूरी दी गई थी। सर्वेक्षण अभी चल रहा है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

इस रेलवे का मालिकाना हक निजी कंपनी सेंट्रल प्रोविंस रेलवे के पास है। इसलिए कंपनी को रेलवे के आमान परिवर्तन में जगह के बदले करीब 2000 करोड़ रुपये के मुआवजे की उम्मीद थी। इस मसले पर रेल मंत्रालय क्या फैसला लेता है। यह देखना अहम होगा।