logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दूध की वैन से सुगंधित तम्बाकू की तस्करी, करीब पांच लाख रुपये का माल जब्त


यवतमाल: पुलिस ने एक दूध बेचने वाली वैन से सुगंधित तंबाकू की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर 15 लाख का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई वणी की डीबी टीम ने गाडगे बाबा चौक पर की। पकडे गए आरोपियों के नाम कोहमारा, जिला गोंदिया निवासी सागर चौधरी (26) और सद्भावना नगर, नागपुर निवासी प्रणय राजेश सावरकर (41) हैं।

वणी पुलिस स्टेशन की डीबी टीम को सूचना मिली कि दूध की वैन में फ्लेवर्ड तंबाकू नागपुर से वणी शहर आ रही है। टीम ने गाडगेबाबा चौक पर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को वैन में दूध के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखे गए सुगंधित तंबाकू के डिब्बे मिले। पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग अधिकारियों को बुलाया। पुलिस ने 4 लाख 86 हजार 200 रुपए कीमत की 520 पेटी सुगंधित तंबाकू और 14 लाख 86 हजार रुपए कीमत का वाहन जब्त किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी दांडे की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई एसडीपीओ गणेश किंद्रे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनिल बेहरानी, ​​सहायक पुलिस निरीक्षक माधव शिंदे, सुदर्शन वानोले, विशाल गेदाम, शेख वसीम, पंकज उंबरकर, गजानन कुलमेथे, श्याम राठौड़ ने की.