logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal Viral Video: दारव्हा में चोरों ने मंदिर से दान पेटी की चोरी, नागरिकों ने पीछा कर पकड़ा, और फिर हुई ...


यवतमाल: जिले की दारव्हा के मानकोपरा में स्थित होडी मारुति मंदिर में तीन चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली. चोरी करते समय कुछ जागरूक नागरिकों ने चोरों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई की.

दारव्हा में मंदिर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, यहां के मनकोपरा में होडिचा मारुति मंदिर से तीन चोरों द्वारा दान पेटी चुराने की घटना सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है।

मंदिर से दानपेटी चोरी करते समय जागरूक नागरिकों ने चोरों का पीछा कर रात में ही उन्हें पकड़ लिया और चोरों की नागरिकों ने जमकर पिटाई भी की.

गिरफ्तार चोरों के नाम धामनगांव निवासी अश्विन ढोके (28), अजय ढोके (20)और  ज्ञानेश्वर गोहाडे हैं. इस संबंध में जागरूक नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया.