logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आर्णी मार्ग पर ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन लोग घायल


यवतमाल: शुक्रवार शाम आर्णी रोड पर होम गार्ड कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियां लेकर जा रही टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।

मृतक का नाम कवाडू पुसनके रा बेचखेडा है मृतक टाटा मैजिक वाहन से यवतमाल से गांव जा रहा था ट्रक भी यवतमाल से आर्णी की ओर जा रहा था बाघा के पास होम गार्ड कार्यालय के सामने ट्रक ने टाटा मैजिक गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक टाटा मैजिक गाड़ी के आगे वाले गेट में फंस गया था। वाहन में सवार अन्य यात्री भी घायल हो गए।

होम गार्ड कार्यालय के कर्मचारी और अन्य नागरिक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अवधुतवाडी पुलिस और यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। लेकिन ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद अवधूतवाड़ी पुलिस ने ट्रक समेत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।