logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

हिंगोली से उद्धव ठाकरे करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत, 19 मार्च को करेंगे सभा


यवतमाल: हिंगोली लोकसभा सीट पर महाविकास आघाड़ी की तरफ़ से उद्धव ठाकरे अपना उम्मीदवार उतारने वाले हैं। इसी को लेकर 19 मार्च को उद्धव जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह एक बड़ी चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद उद्धव महाराष्ट्र में आधिकारिक तौर पर यहां से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

महाविकास आघाड़ी में सीट बटवारे को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि, कुछ सीटों पर अंतिम निर्णय हो गया है। जिन सीटों पर गठबंधन को लेकर सहमति बनी है, उसमें हिंगोली लोकसभा भी शामिल है। इस सीट उद्धव ठाकरे के पास जायेगी यह लगभग तय हो गया है। जिसके बाद अब उद्धव गुट द्वारा चुनाव प्रचार भी शूरू कर दिया है।

इसी के तहत 19 मार्च को उद्धव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वह एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और राज्य में चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत करेंगे।