logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 2G ई-पॉज मशीनें लाभार्थियों के लिए बनती जा रही सिरदर्द


  • आनेवाले दो से तीन महिने में 4G ई-पॉज मशीनें आने की संभावना

पाटनबोरी. पांढरकवडा तहसील में आने वाले पाटनबोरी  शहर में राशन के अनाज वितरण व्यवस्था में उपयोग में लाए जानेवाली ई-पॉज मशीने 2G सेवा पर चलनेवाली होने से लाभार्थियों को राशन का अनाज का लाभ उठाने के लिए लंबी कतार में खडे रहना पड रहा है. राशन दुकान के सामने कतार में खडे रहने के बावजूद भी लाभार्थी को अनाज मिलेगा या नहीं इसकी भी समस्या निर्माण हो रही है. वजह यह है कि 2G सेवा पर चलनेवाली ई-पॉज मशीनें भी नेटवर्क की समस्या से दिक्कत में आ जाती है. जिसके चलते अनेक लाभार्थियों को समय पर अनाज नहीं मिल रहा है. वहीं राशन दुकानदार करें तो क्या करें, उनको भी लाभार्थियों को राशन का पूरा कोटा वितरण करना ही पडता है. लेकिन 2G ई-पॉज सेवा फिलहाल राशनदुकानदारों के साथ ही लाभार्थियों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है.

वतर्मान दौर 4G और 5G प्रणाली का है. बावजूद इसके राशन डीलरों को 2G सेवा वाली ई-पॉज मशीनों के जरिए ही जरूरतमंद लाभार्थियों को राशन अनाज का वितरण करना पड रहा है. अनाज वितरण के दौरान लाभार्थियों और राशन दुकानदारों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड रहा है. सर्वर डाउन की समस्या तो काफी बढ चुकी है. राशन दुकान में अनाज का पर्याप्त कोटा होने के बावजूद भी सर्वर डाउन की समस्या रहने से लाभार्थियों को समय पर अनाज नहीं मिल पा रहा है. दिहाडी मजदूरी करने के लिए जानेवाले लाभार्थियों को पूरे दिन राशन दुकान के सामने खडे रहना पड रहा है. पाटणबोरी शहर सहित तहसील के ग्रामीण लाभार्थियों को पिछले कुछ दिनों से राशन अनाज पाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. राशन अनाज दूकानदारों को भी नागरिकों के प्रश्नों का सामना करना पड़ रहा है . 

राशन वितरित करते समय तीन से चार बार थम्ब लगाने पर भी पॉज  मशीन में तकनीकी बाधाएं आने से नागरिकों को बड़े प्रमाण में उनका समय व्यर्थ जाता है . राशन दूकानों द्वारा होने वाले राशन के अनाज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आने के लिए राज्यभर पॉज इस बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग शुरू हुआ है . लेकिन ई - पॉज मशीन के सर्वर डाउन रहने से नागरिकों की परेशानियां बढ गई है. राशन वितरण का काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है . एक राशन दुकानदार को दिन भर में एक से दो ग्राहक करने के लिए करीब एक घंटा समय लग रहा है . अनाज वितरण में विलंब होने से ग्राहक व दूकानदार में गलतफहमियां भी हो रही है . गरीब परिवारों को पर्याप्त अनाज मिलने के लिए सरकार से ऐसे गरीब आमजन के लिए सस्ते ई - पॉज मशीन की तकनीकी बाधाएं निर्माण होने से परेशानियां बढ गई है. यह समस्याएं दूर करने की मांग अब जोर पकडने लगी है. 

दो से तीन महिने में 4G ई-पॉज सेवा शुरू होने की संभावना

राशन अनाज का वितरण करते समय लाभार्थियों के अंगुठे के निशान ई-पॉज मशीन पर लेते समय सर्वर डाउन होने की दिक्कतें आ रही है. इस संबंध में राशनदुकानदारों ने भी शिकायतें दी है. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठों को इस बारे में अवगत भी कराया गया है. संभावना है कि आनेवाले दो से तीन महिने में संपूर्ण राज्य में 2G की बजाए अब 4G ई-पॉज सेवाएं शुरू हो सकती है. जिसके बाद लाभार्थियों को घंटों तक राशन दुकान के सामने अनाज पाने के लिए खडे नहीं रहना पडेगा.