logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महागांव में चोरी की बड़ी घटना, चोरों ने बंद घर से 10 लाख की चोरी को दिया अंजाम


यवतमाल: जिले के महागांव तहसील के कलगाव गांव में सोमवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने किसान के घर में घुस कर 3 लाख रुपये की नगदी और 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने इस घटना में कुल 10 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है।

पीड़ित किसान किरण मोहनराव भोपळे है।  किरण भोपळे और उनके परिवार के साथ तिरुपती बालाजी दर्शन के लिए  गए थे। इस बात का फायदा उठा कर चोरों ने घर का ताला तोड़े और पूरे घर की तलाशी ली। किसान जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।

इस घटना के बाद किसान ने गांव के पुलिस पाटिल नारायण उकंडे ने पुलिस को सूचित किया।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर श्वान दल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाया, और चोरी के मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी हर्षवर्धन ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने गांववालों से अपील की है कि जब भी वे घर से बाहर जाएं, तो पुलिस स्टेशन में जानकारी दें और पड़ोसियों को भी सतर्क रखें। इसके अलावा, पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कीमती सामान को बैंक में या लॉकर में रखें और यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा न करें। महागाव में बढ़ती चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता के कारण स्थानीय लोगों में असंतोष है।

पुलिस प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं कि वे अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर नहीं रख रहे हैं, जिसके कारण अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है।