logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होते ही पति हुआ गायब


यवतमाल: जिले में मारेगांव तहसील में एक 12 वर्षीय बच्ची का बाल विवाह करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद बच्ची गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी सामने आते ही उसका पति गायब हो गया। बच्ची की हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां यह घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित बच्ची के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पांच महीने पहले मारेगांव तहसील के करनवाड़ी गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची का अंकुश राउत (24, सालेभट्टी, नागपुर) निवासी के साथ बाल विवाह हुआ। इस शादी में परिवार के कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हुए थे, लेकिन किसी ने भी इस बाल विवाह को रोकने का प्रयास नहीं किया। शादी के एक महीने बाद बच्ची गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही बच्ची का पति काम की खोज में बाहर चला गया तब से वह संपर्क में नहीं है। 

डॉक्टर को देखने पर सामने आई सच्चाई 

बच्ची अपने माँ-पिता के साथ गांव में रह रही है। पेट में भ्रूण के बढ़ने और उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। वहां जांच के बाद पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। डॉक्टर के पास उम्र दर्ज कराने के बाद डॉक्टर ने देखा कि यह लड़की बाल विवाहित है। उन्होंने इस मामले की जानकारी मारेगाँव पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने लड़की की मां और उसके कथित पति अंकुश के खिलाफ बाल विवाह निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। बोनाफाइड सर्टिफिकेट के मुताबिक बच्ची की उम्र 12 साल और आधार कार्ड के मुताबिक उसकी उम्र 14 साल निकली। 

पति की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी 

बाल विवाह के अपराध में पकड़े गए और अपनी जिम्मेदारी भूले संदिग्ध पति की तलाश मरेगांव पुलिस कर रही है। मारेगांव थाने के इंस्पेक्टर राजेश पुरी ने बताया कि फिलहाल उसे उसके एक रिश्तेदार के पास रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि, उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सावंत के नेतृत्व में चार पुलिस कर्मियों की एक टीम अंकुश की तलाश में निकली है।