logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उफनती नदी पार करना युवकों को पड़ा भारी, बाइक के साथ बहे, वीडियो आया सामने


यवतमाल: इस समय मानसून की दस्तक के कारण कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। ऐसे में कई लोग पानी में रहकर स्टंट करते या फिर अनचाही हरकतें करते नजर आते हैं। इसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यवतमाल जिले के रालेगांव तहसील में सामने आया है, जहां दो युवकों को उफनती नदी को पार करना भारी पड़ गया। गनीमत यह रही इसमें दोनों युवको की जान बच गई। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।

बीते दो दिनों से जिले में जोरदार बारिश हो रही है। जिसके कारण जिले के सभी नदी और नाले में बाढ़ आई हुई है। रालेगांव तहसील के अश्तोना खैरी इलाके में स्थित नाले में बाढ़ आई हुई है। पानी ब्रिज के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान दो युवक उफानते हुए नाले को पार करने की कोशिश करने लगे। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि, दोनों युवक बीच में फंस गए और देखते ही देखते दोनों वाहन सहित पानी में बह गए। लेकिन गनीमत रही की दोनों की जान बच गई। तेज पानी के बहाव ने दोनों युवको को पानी से बाहर फेक दिया।

ये सारी घटना वीडियो कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोग इन दोनों युवकों से कह रहे थे कि नाले में बाढ़ आ गई है, गाड़ी मत ले जाओ, लेकिन इन दोनों युवकों ने बहादुरी से बाढ़ को पार करने की कोशिश की. और बाइक के साथ बहने लगा. लेकिन ये तो कहना पड़ेगा कि किस्मत ने साथ दिया तो उनकी जान बच गई।

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण इलाको में बहने वाली नदी और नालों में बाढ़ आई हुई है। जिसके कारण स्थिति मुश्किल हो गई है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से पानी में नहीं जाने और उफनते नदी-नाले पार नहीं करने का प्रयास न करें।