logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दुपहिया चोर को डीबी टीम ने किया गिरफ्तार, अहमदनगर से चुराई थी बाइक


यवतमाल. पुसद ग्रामीण डी.बी.  टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल जब्त कर ली है. 25/01/2023 को डी.बी. के पुलिस कर्मचारी  शेख मसूद, पवन गाडेकर, दानिश शेख,  योगेश थाने की सीमा में गश्त कर रहे थे. मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि भवानी नगर निवासी 38 वर्षीय राजेश मोतीराम गरीबे के पास चोरी की मोटरसाइकिल है और वह उक्त मोटरसाइकिल से गांव में घूम रहा है.

ऐसी विश्वसनीय खबरों के आधार पर, डी.बी. दस्ते ने ग्राम भवानी नगर में जाकर उक्त आरोपित की तलाश की. इसके बाद उसके कब्जे से काले रंग की हीरो होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक एम एच. 12- बी.टी. 796 जब्त की गई. दुपहिया के बारे में पूछने पर उसने  असंतोषजनक जवाब दिया और  कोई स्वामित्व दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से अपने स्टाइल में पूछताछ की. 

तब आरोपी ने  दुपहिया  अहमदनगर के बस स्टॅन्ड के समीप से चुराकर लाने की बात कबूल की. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ.  पवन बन्सोड,  अप्पर पुलिस अधीक्षक पियुष जगताप. सहा, पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज अतुलकर के मार्गदर्शन में  पुलिस निरीक्षक  शंकर पांचाल, पुलिस स्टेशन पुसद ग्रामीण व डि. बी. टीम के  शेख मसुद, पवन गादेकर, दानिश शेख, योगेश ने की.