logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नए कानूनों को लेकर ड्राइवरों का आंदोलन, नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर लगा जाम


यवतमाल: केंद्र सरकार के नए मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ वाहन मालिक और चालक दोबारा आंदोलन पर उतर आये हैं। इसी के मद्देनजर चालकों ने नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर चक्का जाम आंदोलन किया। इस कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया। 

केंद्र सरकार नया मोटर व्हीकल एक्ट लेकर आई है. जिसके तहत अगर कोई ट्रक चालक एक्सीडेंट कर फरार होता है तो उसपर सात लाख का जुर्माना सहित दस साल की सजा सुनाई जाएगी। इसको लेकर देशभर में ट्रक चालकों में गुस्सा है। बीते हफ्ते इसको लेकर आंदोलन किया गया। जिसके कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, सरकार द्वारा मांगो पर ध्यान नहीं दिया जाने को लेकर दोबारा ट्रक चालकों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इसी बीच ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन नागपुर तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर के चारों तरफ चक्का जाम विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चूंकि विरोध प्रदर्शन शहर के बाहर चल रहा था, इसलिए दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया।

देखें वीडियो: