logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पूर्व विधायक राजू तोड़साम को तीन साल की सजा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने मामले में दोषी करार 


यवतमाल: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजू तोड़साम सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने कांग्रेस नेता को तीन साल की सजा सुनाई है।पंढरकावड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप नाइकवाड़ ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने तोड़साम के साथ छह अन्य को भी दोषी ठहराया है। 

क्या है पूरा मामला?

कृषि उपज मंडी समिति में कपास की खरीद के दौरान कपास का सही दाम नहीं मिलने से किसानों में असंतोष था। 29 नवंबर, 2013 को कृषि उपज मंडी समिति के परिसर में किसानों की मांगों पर चर्चा के दौरान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। भीड़ ने मार्केट कमेटी की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया। पूर्व विधायक राजू तोड़साम सहित कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस आगजनी में तीन लाख 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान आरोप लगाया गया कि प्रदर्शनकारियों ने एक लाख 12 हजार रुपये की सामग्री की चोरी की है।

इनको सुनाई गई सजा:

जिन लोगों को दोषी ठहराया गया है, उनमे पूर्व विधायक प्रो. राजू तोडसाम, नारायण भंडारकर, किशोर घाटोल, विकेश देशतीवार, सुधीर ठाकरे, नंदकिशोर पंडित का नाम शामिल है। सभी आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है। वहीं गिरीश वैद्य, संजय वर्मा, सुभाष डारने और सुनील बोकिलवार को संदेह के लाभ से बरी कर दिया गया। इस फैसले से जिले के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।