logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बस और कार में हुई भीषण दुर्घटना; चार की मौत, 13 गंभीर घायल 


यवतमाल: जिले के नेरजविल लोणी गांव के पास आमने-सामने से आ रही बस और कार में भीषण दुर्घटना हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक कार में सवार थे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार और ट्रक की रफ़्तार तेज थी। 

कर सवार सभी की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, बस अमरावती से यवतमाल की तरफ जा रही थी। वहीं कार यवतमाल से अमरावती की तरफ जा रही थी। दुर्घटना इतनी भीषण था कि, कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश इंगोले (यवतमाल), रजनी इंगोले (यवतमाल), वैष्णवी गावंडे (वाशिम) और सारिका चौधरी (पुसाद, यवतमाल) के रूप में की गई है।