logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जंगल में मिले मानव हड्डियां, एक साल पहले गायब हुए युवक-युवती के होने की चर्चा 


यवतमाल: अरणी तहसील के जंगलो में मानव हाड़ीयां और बाल मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके से हड्डियों को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार को दोपहर में घटी। इन हड्डियों के मिलने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि, एक साल पहले गायब हुए नाबालिग युवक-युवती है। जो अभी भी फरार है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर दाभड़ी गांव स्थित जंगल में शहद लेने गए युवक जनार्दन कांबले को अचानक एक साल से लापता युवक का मोबाइल फोन मिल गया। उसने यह फ़ोन गायब हुए युवक के बड़े भाई को दिखाया। भाई द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद कि मोबाइल बपेट्टा वाले लड़के का है, ग्रामीण जंगल में चले गए। वहां लापता लड़के और लड़की के कपड़े सड़े हुए हालत में मिले। पास में एक महिला की मानव हड्डियां और बाल भी मिले हैं। इस मामले की सूचना अरनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सभी सामानों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 

एक साल पहले युवक-युवती हो गए थे लापता

दाभड़ी गांव का एक युवा जोड़ा एक साल पहले भाग गया था। इस मामले में लड़की की मां ने 17 फरवरी 2022 को अरनी पुलिस में नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इसी बीच इस दौरान गांव का एक युवक भी भाग गया। इसलिए गांव में चर्चा थी कि भागे युवक-युवती प्रेमी-प्रेमिका हैं। एक साल से लापता युवक-युवती को पुलिस लगातर ढूढ़ रही थी। लेकिन वे अभी तक नहीं मिले हैं। लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने लापता आरोपी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों ढाई महीने तक जेल में रहे। हालांकि, पुलिस भागे युवक-युवती का पता नहीं लेकिन पुलिस दंपति का पता नहीं लगा सकी।

जांच के बाद ही चलेगा पता

वहीं इस मामले पर अरनी पुलिस ने बताया कि हालांकि लापता युवक का सामान, बालिका के कपड़े जंगल में मिले हैं, लेकिन प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की जो अवशेष जंगल में मिले हैं, वह उन्ही के हैं या नहीं।