logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जिले में अवैध रेत उत्खनन जारी, सरकार की नीति पर उठ रहे सवाल


यवतमाल: जिले के दिग्रस तहसील में रेत उत्खनन पर सरकार द्वारा पाबंदी के बावजूद हर दिन हजारों ब्रास रेत अवैध रूप से नदी और नालों से निकाली जा रही है। इससे सरकारी राजस्व में करोड़ों रुपये की हानि हो रही है, जबकि रॉयल्टी से होने वाली आय में कोई वृद्धि नहीं हो रही है।सरकार की उदासीन नीति और रेत उत्खनन पर स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी ने इस समस्या को गंभीर बना दिया है।

अवैध रेत खनन में भारी आर्थिक लेन-देन हो रही है, लेकिन सरकारी मशीनरी इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप रेत का अवैध भंडारण और खुलेआम बिक्री हो रही है, स्थानीय प्रशासन जैसे तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिलाधिकारी इस मुद्दे पर पूरी तरह से उदासीन दिखाई दे रहे हैं, जिससे रेत माफिया का कारोबार फल-फूल रहा है। लाखों रुपये के सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, और रेत खनन करने वाले अवैध कारोबारियों के लिए यह एक लाभकारी धंधा बन चुका है। हालांकि सरकार ने रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन बिना किसी ठोस नीति और प्रभावी कार्रवाई के यह समस्या और भी विकराल होती जा रही है।