logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शिक्षक ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने किया मामला दर्ज


यवतमाल: पुसद के वसंतनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके शिक्षक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक का नाम आदित्य उर्फ मंगेश शंकर वाथोरे है। अदालत ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कोविड के कारण अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू की गई थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रों को क्लास लेने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा को तरह-तरह के प्रलोभन दिखाकर प्यार के जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया।

टीचर द्वारा परेशान किए जाने पर लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ वसंतनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) एफएन (1), 376 (3), पॉक्सो 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है।