logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पत्नी के चरित्र पर था शक, पत्नी ने चाकू से कटा गला


यवतमाल: पत्नी के चरित्र पर संशय को लेकर पति ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार रात नौ बजे सामने आई। मृतक महिला की पहचान कविता शिवाजी नारमवाड के रूप में हुई है। हत्या के बाद शिवाजी नारमवाड आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को उसकी पत्नी कविता के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर वह लगातार मारपीट करता था। पति के संदेह के कारण होने वाली मानसिक और शारीरिक पीड़ा से तंग आकर अपने मइके चली गई। हालांकि, आरोपी इसके बाद भी मइके में जाकर कविता से मिलता था। लेकिन इस दौरान बी वह इसको लेकर विवाद करता था। 

गुरुवार रात साढ़े आठ बजे मिलने के लिए आया। इस दौरान पहले तो उसने खाना खाया, लेकिन इसके बाद चरित्र को लेकर विवाद करने लगा। हालांकि, भारी बारिश के कारण कविता सो गई। पत्नी के गहरी नींद में होने के दौरान आरोपी ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। माँ के चिल्लाने पर बाजू में सोया बेटा जाग गया। कविता को तुरंत डॉ. रावटे के अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने कविता को सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा, सरकारी अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने कविता को मृत घोषित कर दिया। 

कविता की हत्या की खबर शहर में फैलते ही कविता को देखने के लिए सरकारी अस्पताल में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और कविता की हत्या करने वाला सूरा मोबाइल जब्त कर लिया। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।