logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सूअर का शिकार करने के दौरान बाघ घायल, हुआ कैमरे में कैद


यवतमाल: तपती गर्मी के कारण टीपेश्वर अभयारण्य में बाघों का भी जीना मुहाल हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए बाघ सहित जंगली जानवर जलाशयों के पास आ रहे हैं। वहीं बाघ को देखने के लिए पानी के श्रोतो के पास पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ गई है। इस बीच पनावथाया आए दो बाघों में से एक घायल है। यह घायल बाघ सैलानियों के कैमरे में कैद हो गया। बाघ के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारी बाघ पर नजर बनाए हुए हैं।

टीपेश्वर में देखे गए दो बाघ एक नर और एक मादा हैं। बताया गया कि दो दिन पहले मादा बाघिन जंगली सूअर का शिकार करते समय घायल हो गई थी। इस बाघ के पिछले पैर की जांघ पर घाव है। घाव करीब डेढ़ इंच लंबा है। माना जाता है कि जंगली सूअर का शिकार करने के दौरान दांत से घाव हो गया था। कई पर्यटकों ने इस घायल बाघ को अपने कैमरे में कैद किया। 

सफारी में जिप्सी पर काम कर रहे गाइड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टीपेश्वर अभयारण्य के वन अधिकारी के साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी इलाके पर नजर रखे हुए हैं। इन दोनों शावकों को उनकी मां द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद अब यह बाघ अपना शिकार कर रहा है। बाघ विशेषज्ञों ने बताया है कि शिकार के दौरान बाघ अक्सर घायल हो जाते हैं।