logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती होने पर किया इनकार; युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या


यवतमाल: युवक ने पहले शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार दो साल तक वह उसके साथ संबंध बनाता रहा। वहीं जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने यह मेरा बच्चा नहीं कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी के इस रवैये से आहत युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें युवती के गर्भ में पल रहा आठ महीने के बच्चे सहित युवती की मौत हो गई। मृतक युवती का नाम श्वेता (21, कलामना गांव, वणी) है। पुलिस में मृतक युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी सचिन रमेश नवले (30) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक युवती दोनों एक ही गांव के हैं। सचिन ने श्वेता को शादी का झूठा वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। इस दौरान आरोपी दो साल तक लगातार उसका शोषण करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी उसने सचिन को दी और शादी का दबाव बनाया। लेकिन सचिन ने बच्चा मेरा नहीं ऐसा कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी द्वारा नकारने और समाज में डर के मारे युवती ने 14 फ़रवरी के दिन जहर खा लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी मिली वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

बच्चे की हुई मौत

जिस समय श्वेता ने जहर खाया उस समय वह आठ महीने की गर्भवती थी। हालांकि, इस बात की जानकारी उसने किसी को नहीं दी थी। परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उन्होंने श्वेता को इलाज के लिए चंद्रपुर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, जब डॉक्टर ने परिवार को बताया कि श्वेता आठ महीने की गर्भवती है तो वे भी सकते में आ गए। ओवरडोज के कारण गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। फिर 19 फरवरी को श्वेता ने भी आखिरी सांस ली। 

पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत 

युवती कैसे गर्भवती हुई इसको लेकर परिजनों ने पूछा। इसके बाद युवती ने सारी बात अपनी माँ को दी। बेटी के पिता ने आरोपी सचिन के खिलाफ शिरपुर थाना में मामला दर्ज कराया, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।