logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक ने पार्सल वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत


यवतमाल: अखबार के पार्सल लेकर पांढरकवाड जा रहे एक वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. आज मंगलवार सुबह करंजी-वानी रोड पर कोठो के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कितना भीषण था इसी के समझा जा सकता है कि, ओमनी के सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, ओमनी कार क्रमांक एमएच 34 के 1954 नागपुर से मराठी दैनिक समाचार पत्र का पार्सल लेकर आज सुबह मारेगांव से पांढरकवाड के लिए रवाना हुई। राज्य महामार्ग पर कोठौड़ा पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चालक, खलासी और दो यात्रियों में से एक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। उधर, भीषण हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

हादसा इतना भीषण था कि, कार के सामंने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शव कार के अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पांढरकवड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला जा रहा है। शव फंसे होने के कारण गैस कटर की मदद से मृतकों को कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।