logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी, एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत, तीन घायल


यवतमाल: खंडाला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मारवाड़ी फाटा के पास एक भयानक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक 70 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

अनसिंह से पुसद आ रहा ट्रक चालक अपने खाली ट्रक को लापरवाही और तेज़ गति से चलाते हुए सड़क के किनारे खड़े नागरिकों और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मारवाड़ी खुर्द निवासी 70 वर्षीय श्रीराम राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस भयानक दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पुसद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुसद भेज दिया गया है।