logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर पहनेंगे 'घड़ी', प्रवीण देशमुख गुट गुरुवार को एनसीपी में होगा शामिल


यवतमाल: यवतमाल जिला कांग्रेस में आंतरिक कलह और फूट के चलते प्रवीण देशमुख ने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर 'घड़ी' थामने का फैसला किया है। पहले तीन बार पार्टी प्रवेश समारोह रद्द होने के बाद, प्रवीण देशमुख समेत सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी आखिरकार गुरुवार, 30 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। यह प्रवेश समारोह स्थानीय समता मैदान में आयोजित किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष वसंतराव घुईखेड़कर ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष वसंत घुईखेड़कर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। घुईखेड़कर ने कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) शाहू, फुले, आंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर पार्टी का गठन हुआ है। इसी वजह से न केवल कांग्रेस, बल्कि कई पार्टी पदाधिकारियों ने भी अजित पवार की पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है।”

कांग्रेस के प्रवीण देशमुख गुट के साथ ही कांग्रेस के अरुण राउत, अशोक घरफलकर, कलंब, बाभुलगांव, उमरखेड, वणी, मारेगांव से कांग्रेस के कृषि उपज मंडी समिति संचालक, जिला केंद्रीय बैंक के संचालक, पूर्व जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व नगर पंचायत, नगर परिषद सदस्य आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। यह प्रवेश समारोह गुरुवार, 30 अक्टूबर को यहां पोस्टर ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।