logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

वणी में बड़ा हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर; पिता और तीन पुत्रियों की मौत, एक गंभीर घायल


यवतमाल: यवतमाल ज़िले के वणी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहाँ ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

वणी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया। जन्नत होटल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक पाँच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक रियाज़ुद्दीन शेख अपनी बेटियों को गाड़ी चलाना सिखा रहे थे, इसी दौरान ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में उनकी तीन बेटियाँ मायरा, ज़ोया और अनीबा की मौके पर ही मौत हो गई। रियाज़ुद्दीन को हल्की चोटें आईं, लेकिन बेटियों की मौत का सदमा न सह पाने के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई।

घायल बच्ची इनाया को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की खोज शुरु कर दी है। इस दर्दनाक घटना से वानी में मातम का माहौल है,, पूरा शहर शेख परिवार के ग़म में डूबा हुआ है।