logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: एसटी और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत


यवतमाल: जिले के कसौला गांव के पास पिंपलगांव सुतगिरनी क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम की बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन के चालक हेमंत नारायण अवचार (40, मालेगांव, जिला वाशिम) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एसटी ड्राइवर सहित कई यात्रियों को हल्की चोट लगी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर-किनवट एसटी बस क्रमांक नंबर एमएच20 बीएल4011 पुसद से आ रही थी। उसी समय माहुर की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 16-सीडी 0652) तेज गति से आ रही थी। कसोल गांव के पास मोड़ पर इन दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन के चालक हेमंत नारायण अवचार की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में पिकअप गाड़ी कुचल गई, जबकि बस सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। बस के चालक और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और पुसद माहूर मार्ग को चौड़ा करने का काम किया गया है, लेकिन वरण सड़क बहुत छोटी है और बगल में झाड़ियां होने के कारण चालक सामने से आने वाले वाहन को तब तक नहीं देख सकता जब तक यह करीब नहीं आ जाता है। बताया जा रहा है कि हादसा बुलरो कार का टायर फटने के कारण हुआ होगा।