logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महिला के साथ चार युवको ने किया सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार


यवतमाल: एक महिला मजदूर को जबरन कार में ले जाकर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब नवरगांव गांव में हुई। इतना ही नहीं आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों कॉम गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार 50 वर्षीय महिला राजूर कोलियरी स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है और अपने बेटे के साथ एक झोपड़ी में रहती है। प्रारंभिक जानकारी है कि पीड़िता के बेटे का एक आरोपी से आर्थिक लेन-देन है। बुधवार, 28 जून को शाम के समय चारों आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर पैसे मांगने के लिए राजूर स्थित पीड़ित के घर गए। हालांकि, उस वक्त पीड़िता का बेटा घर पर नहीं था।

जब आरोपी ने पीड़ित महिला से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने आरोपी को बताया कि वह घर पर नहीं है। इसके बाद आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कह कर उसे ऑटो में बिठाकर लेकर गए। इसके बाद वाणी में आरोपियों ने अर्टिगा कार किराए पर ली। पीड़िता और चारों आरोपी उस कार में बैठ गये। उन्होंने सबसे पहले मुकुटबन मार्ग पर एक बार के सामने कार रोकी। चारों आरोपियों ने एक बार में जाकर शराब पी। आते समय वह पानी की बोतल में शराब मिलाकर ले आया।

आरोपियों ने पीड़िता को कार में जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। वहां से आरोपी ने बच्चे का पता बताने को कहकर कार यवतमाल रोड की ओर मोड़ दी। फिर वे खड़की (बुरांडा) और फिर करणवाड़ी होते हुए नवरगांव गए। वहां वे पीड़िता को एक खेत में ले गए और वहां उसके साथ अत्याचार किया। अपराधी यहीं नहीं रुका बल्कि उसने महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना के बाद पीड़िता को देर रात राजूर कोलियरी में रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया गया। अगली सुबह यानी गुरुवार 29 जून को पीड़िता वणी पुलिस स्टेशन पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की और दोपहर तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों में टैगोर चौक वाणी के विट्ठल ज्ञानेश्वर डावरे (39), जयताई नगर वाणी के कपिल वेंकटेश अंबलवार (35), रामपुरा वार्ड के मनोज अजबराव गाडगे (47), एटीआई के पास लालगुड़ा के वैभव घनश्याम गेडाम (22) शामिल हैं। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354, 354 (ए), (1), 366, 376 (डी), 504, 506 और 3(1) (w) (i), 3(1) (w) ( ii), 3 ( 2) (v), 3(2) (va) धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए यवतमाल भेजा गया है।