logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: आखिर अकोला की गर्मी ने ले ली जान, लू लगने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत!


अकोला: मुर्तिजापुर तहसील के सोनोरी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। व्यक्ति शाम को जूना अकोला नाका के पास गंभीर हालत में पाया गया था। उसे तुरंत उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सोनोरी के रहने वाले शेख अशफाक शेख भूरू स्थानीय एमआईडीसी क्षेत्र में मजदूर के तौर पर काम करते थे। शनिवार को अकोला नाका के पास वो बेहोश होकर गिर गए। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेहोश मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय लक्ष्मीबाई देशमुख अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि व्यक्ति की मौत अधिक देर तक धूप में पड़े रहने के कारण लू लगने से हुई है। इस मामले में नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।