logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: गोर बंजारा समाज की ST आरक्षण समेत सात मांगों को लेकर रास्ता रोको आंदोलन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


अकोला: गोर बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) का आरक्षण देने समेत विभिन्न सात मांगों को लेकर अकोला जिले के बार्शीटाकली में गोर बंजारा समाज और गोरसेना की ओर से रास्ता रोको आंदोलन किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। आंदोलन के बाद विभिन्न मांगों का ज्ञापन बार्शीटाकली के उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

गोर बंजारा समाज को ST आरक्षण देने की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से राज्यभर में विभिन्न लोकतांत्रिक माध्यमों से आंदोलन किए जा रहे हैं। महामोर्चा, आमरण अनशन, श्रृंखलाबद्ध अनशन, रास्ता रोको और ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों के जरिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बार्शीटाकली तहसील के विभिन्न तांडों ने ‘एक तांडा, एक दिन’ पहल के तहत पिछले 15 दिनों से जारी श्रृंखलाबद्ध अनशन में सहभाग लिया है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से अपेक्षित निर्णय नहीं लिए जाने पर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई।

ST आरक्षण की मांग को लेकर जारी आंदोलन के दौरान छह युवाओं द्वारा आत्मबलिदान किए जाने का दावा आंदोलनकारियों की ओर से किया गया। आंदोलनकारियों ने इन युवाओं के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार को इन मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा आगामी चुनावों में इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, ऐसा इशारा गोर बंजारा समाज और गोरसेना की ओर से दिया गया।