Buldhana: सूखे से जूझ रहे किसानों के खेतों में पहुंचे विधायक संजय गायकवाड़, फसलों का लिया जायजा
बुलढाणा: बुलढाणा जिले के मोताला तहसील में पिछले करीब डेढ़ महीने से बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। तहसील के करीब 57 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सोयाबीन, मक्का, तुअर और कपास जैसी खड़ी फसलें अब सूखने लगी हैं। ऐसे मुश्किल समय में किसानों की समस्याएं जानने के लिए विधायक संजय गायकवाड़ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधे खेतों की मेड़ पर पहुंचे और खराब हो चुकी फसलों का जायजा लिया।
विधायक गायकवाड़ ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी तरह अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
admin
News Admin