logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन


अकोला: संभावित जल संकट को देखते हुए अकोला महानगरपालिका ने नागरिकों से पानी का इस्तेमाल सावधानी और जरूरत के अनुसार करने की अपील की है। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ मनपा सख्त कार्रवाई करेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित नागरिकों का नल कनेक्शन काट दिया जाएगा।

नल में टोटी नहीं लगाना, पानी उपलब्ध होने के बावजूद उसकी बर्बादी करना, नल के पानी से वाहन या मवेशियों को धोना और घर में पानी की पाइपलाइन में होने वाले लीकेज की मरम्मत नहीं कराना, ऐसे मामलों में महानगरपालिका बिना किसी पूर्व सूचना के संबंधित नागरिकों का नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगी। दरअसल, इस साल मानसून के दौरान काटेपूर्णा परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में बेहद कम बारिश हुई है। इसके चलते परियोजना में पानी का भंडारण घट गया है। 

वहीं, अकोला शहर में भूजल स्तर भी काफी नीचे चला गया है। संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए अकोला महानगरपालिका ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का अनावश्यक इस्तेमाल न करें और उपलब्ध जल का सोच-समझकर उपयोग करें।