Akola: मराठा के बाद बंजारा समाज सड़को पर, आंदोलन का किया ऐलान; 15 सितंबर से अकोला में शुरू होगा चेन अनशन
अकोला: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के बाद अब बंजारा आरक्षण का मुद्दा भी गरमाता नजर आ रहा है। बंजारा समाज को एसटी प्रवर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया गया है। गोर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदेश चव्हाण ने चेतावनी दी है कि 15 सितंबर से अकोला में चेन अनशन शुरू किया जाएगा, जो आगे चलकर पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन का रूप लेगा। सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी गई है।
बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी प्रवर्ग में शामिल करने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। इस मांग को लेकर 15 सितंबर से अकोला जिले में राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत करने का ऐलान किया गया है। गोर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदेश चव्हाण ने कहा कि बंजारा समाज को एसटी प्रवर्ग में शामिल करने के लिए पहले तहलियानी समिति का गठन किया गया था, लेकिन समिति को रिपोर्ट सौंपने के लिए सरकार की ओर से कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है।
इसे लेकर बंजारा समाज में नाराजगी है। संदेश चव्हाण ने कहा कि सरकार बंजारा समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द फैसला करे। मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर से अकोला में शुरू होने वाला चेन अनशन आगे पूरे महाराष्ट्र में फैलाया जाएगा और आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।
admin
News Admin