logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अधिक दाम वसूलने वाली निजी ट्रैवल कंपनियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, आरटीओ अधिकारी जयश्री दुतोंडे की चेतवानी


अकोला: त्यौहारी सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग ने किराया तय कर दिया है। इसी के साथ अगर निजी बस संचालक तय कीमत से ज्यादा वसूल करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयश्री दुतोंडे ने यह बात कही।

ज्ञात हो कि, दीपावली को देखते हुए परिवहन विभाग ने बुधवार को राज्य के अंदर निजी बस का किराया तय कर दिया है। परिवहन निगम ने प्रति किमी के के तहत तय किया गया है। राज्य सरकार ने स 27 अप्रैल 2018 स्टेज परिवहन नियम के तहत किराया तय किया है। सरकार ने जो किराया तय किया है, वह 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी।

उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती दुतोंडे ने कहा है कि यदि निजी यात्रा द्वारा लिया जाने वाला किराया अधिकतम किराये से अधिक है तो यात्री उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यवतमाल जारी नंबर में कॉल कर 9404035310 या ईमेल dyrto.29-mh@gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन सभी बस संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।