logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बस को लूटने वाली टोली का भंड़फोड़, एक आरोपी गिरफ्तार; 80 लाख रपये बरामद


अकोला: अमरावती से पुणे जा रही प्राइवेट बस से 80 लाख लूटने वाली टोली का भंडाफोड़ कर दिया है। अकोला पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं आरोपी के बाद से 80 लाख रूपये भी बरामद कर लिया गया है। 

ज्ञात हो कि, पांच दिन पहले आंगड़िया सर्विस का एक कर्मचारी अमरावती से निजी बस से पुणे जा रहा था। इस दौरान उसके पास 80 लाख रूपये थे। जैसे ही बस अकोला जिले के पातुर स्थित न्यू क्वालिटी ढाबा पर रुकी और कर्मचारी टॉयलेट के लिए गया। तभी पीछे से आते आरोपियों ने उसे पकड़ा और लूट लिया। 

अकोला क्राइम ब्रांच ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच दिनों के अंदर मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने  मध्य प्रदेश के खेरवा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस आरोपी के पास से 80 लाख में से 79 लाख रुपये बरामद कर लिए।