logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिले का बेटा आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में हुआ शहिद


अकोला: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में आज दो जवान शहीद हो गये. इसके बाद सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. चार अन्य के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंक विरोधी अभियान चलाया था, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए. इनमें महाराष्ट्र के अकोला जिले का जवान प्रवीण जंजाल भी शामिल है. प्रवीण जंजाल की शहादत की खबर सामने आते ही उनके गांव मोरगांव भाकेरे में मातम पसर गया है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्निगम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सेना बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई. इसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया, जबकि दो भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हुए. सुरक्षा बलों को चार और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. इस घटना में अकोला का एक जवान शहीद हो गया है.

अकोला जिले के मोरगांव भाकेरे गांव के प्रवीण प्रभाकर जंजाल शहीद हो गए हैं. प्रवीण जंजाल की शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, गांव में मातम का माहौल हो गया. प्रवीण जंजाल 2019 में भारतीय सेना में शामिल हुए. उनकी शादी को एक साल हो गया है. उनके परिवार में पत्नी, माता-पिता, बड़ा भाई हैं.