logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: तेंदुए के हमले में बछड़े की मौत, बालापुर तहसील के कलंबा की घटना


अकोला: बालपुर तहसील के कलंब गांव में तेंदुए के हमले में एक गाय के बछड़े की मौत हो गई. बताया गया कि किसान भास्कर दशरथ खेडकर की गौशाला में तेंदुए ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। इस घटना से गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

कलंबी महागांव के पुलिस पाटिल चंद्रमणि सावले घटना स्थल पर पहुंचे, सरपंच गोपाल उगले, पटवारी को घटना की जानकारी दी गई. वे मौके पर पहुंचे, वन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गयी. इस समय गजानन इंगले, डॉ. प्रवीण चेडे ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया. ग्रामीणों ने वन विभाग से पर्यावरण में घूम रहे तेंदुओं से निपटने की मांग की है. 

इस अवसर पर भास्कर खेडकर, दिगंबर उगले अजबराव ढगे, पुंजाजी जवंजाल, नितिन उगले, ऋषिकेष उगले, साधन खोलकर, मुरलीधर उगले, सचिन उगले, सुभाष खोलकर, गजानन उगले, सुभाष खेडकर व गांव के अन्य लोग उपस्थित थे.