logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मध्य रेलवे का निर्णय, नागपुर-पुणे चलाई जाएगी समर स्पेशल ट्रेन


अकोला: आगामी गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, मध्य रेलवे ने 13 अप्रैल, शनिवार से पुणे से नागपुर तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन का अकोला रेलवे स्टेशन पर ठहराव है।

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल प्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 01165 नागपुर-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को सुबह 07.40 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 11.25 बजे पुणे पहुंचेगी.

जबकि 01166 पुणे-नागपुर स्पेशल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से 16 जून तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को पुणे से 03:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:30 बजे नागपुर पहुंचेगी.

इस ट्रेन के अप डाउन 19 यानि कुल 38 फेरे होंगे। इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के साथ 1 व्यक्ति का ब्रेक वैन होगा।