logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: फतेह चौक में टला बड़ा हादसा; कूड़े के ढेर में लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू


अकोला: फतेह चौक क्षेत्र में एसीसी क्लब पटाखा बाजार के पास कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। दिवाली के चलते क्षेत्र में लगी भारी भीड़ और पटाखों की दुकानों की संख्या के कारण बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी। समय पर आग पर काबू पाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई है।

स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से नगर पालिका के अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुँचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया। 

नागरिकों और व्यापारियों ने दमकल विभाग की तत्परता की सराहना की है और पटाखा बाज़ार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अग्निशमन व्यवस्था की माँग की है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।