logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: महानगर पालिका में बीजेपी की जीत, विपक्ष ने लगाया 3 करोड़ रुपये देकर समर्थन खरीदने का आरोप


अकोला: अकोला महानगरपालिका में महापौर व उपमहापौर चुनाव के बाद राजनीतिक वातावरण गरम हो गया है। भाजपा की शारदा खेडकर महापौर बनीं, जबकि अमोल गोगे उपमहापौर पद पर चुने गए। इस चुनाव में भाजपा को 45 वोट मिले, जबकि ठाकरे गुट, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी के गठबंधन को 32 वोट मिले। 13 वोटों से भाजपा ने विरोधी मोर्चे को करारी शिकस्त दी। एमआईएम के तीन नगरसेवक तटस्थ रहे। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने 3 करोड़ रुपये देकर समर्थन खरीदा है।

भाजपा की जीत के बाद ठाकरे गुट, कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी ने एकत्र आकर संयुक्त पत्रकार परिषद की। इस दौरान विपक्ष ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस के विधायक साजिद खान पठाण ने कहा कि भाजपा ने मुस्लिमों के आशीर्वाद से सत्ता हासिल की। बहुमत जुटाने के लिए प्रत्येक नगरसेवक को 3 करोड़ रुपये का लालच दिया गया। साथ ही अकोला के भाजी बाजार में सबको दुकान देने का वादा भी किया गया।

ठाकरे गुट का तंज

ठाकरे गुट के विधायक नितीन देशमुख ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि "बटेंगे तो कटेंगे" का नारा देने वाली भाजपा सत्ता के लिए मुस्लिमों पर ही आश्रित रही। पहले अकोट में और अब अकोला नगर निगम में एमआईएम को साथ लेने की भाजपा की रणनीति साफ दिखी।