logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप


नागपुर: महानगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत पश्चिम नागपुर के अवस्थी नगर चौक पर बीते दिन अतिक्रमण हटाया था। मनपा के अतिक्रमण उरमूलन गट ने अवस्थी नगर चौक से लेकर सीआईडी कार्यालय तक फूटपाथ सहित निजी जमीनों पर किये अतिक्रमण को हटाया था। मनपा की इस कार्रवाई से कांग्रेस आक्रामक हो गई है। मंगलवार को मनपा के नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने अधिकारीयों पर एक तरफ़ा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जोरदार आंदोलन किया। साथ ही अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नागपुर महानगरपालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पश्चिम नागपुर के अवस्थी नगर चौक से लेकर सीआईडी कार्यालय तक अतिक्रमण उन्मूलन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से बनाई गई दुकानों, ठेलों और टपरियों को हटाया गया।

हालांकि, मनपा की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस ने मनपा पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मनपा कार्यालय के बाहर जोरदार आंदोलन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नगरसेवकों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की।

आंदोलन के दौरान कुछ कांग्रेस नगरसेवक बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गई। कांग्रेस नेताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।