logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती महापालिका में भाजपा का सवा–सवा साल फार्मूला, पहले ढाई वर्ष महापौर पद भाजपा के पास


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका में सत्ता का नया समीकरण तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट, युवा स्वाभिमान पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट के गठबंधन से महापालिका में नई सत्ता स्थापित होने जा रही है। 

भाजपा ने सवा–सवा वर्ष के फार्मूले के तहत पहले ढाई वर्ष महापौर पद अपने पास रखने का निर्णय लिया है। पार्टी की आंतरिक बैठक में महापौर पद के लिए श्रीचंद तेजवानी और आशिष अतकरे के नामों पर मुहर लगा दी गई है।

निर्धारित फार्मूले के अनुसार, पहले सवा वर्ष श्रीचंद तेजवानी महापौर पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि अगले सवा वर्ष आशिष अतकरे महापौर पद पर आसीन होंगे। श्रीचंद तेजवानी महाराष्ट्र में सिंधी समाज से महापौर बनने वाले पहले जनप्रतिनिधि होंगे। 

भाजपा ने दोनों उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। महापौर पद का चुनाव 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। वहीं, शेष ढाई वर्ष के कार्यकाल में महापौर पद युवा स्वाभिमान पार्टी और एनसीपी के अजित पवार गुट को सौंपा जाएगा।