logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चंद्रपुर कांग्रेस में सत्ता संघर्ष सड़कों पर! वडेट्टीवार समर्थकों ने बनाया अखिल भारतीय कांग्रेस मित्र अघाड़ी, गुट पंजीयन करने किया आवेदन


नागपुर: चंद्रपुर कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। महानगरपालिका में सत्ता स्थापना को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर और वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए हैं कि पार्टी दो गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। धानोरकर गुट के बाद सोमवार को विजय वडेट्टीवार समर्थक नगरसेवक नागपुर स्थित विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुँचे और अखिल भारतीय कांग्रेस मित्र आघाड़ी के तहत अपने गुट के पंजीयन के लिए आवेदन किया। हालांकि, धानोरकर समर्थकों के विरोध के चलते आयुक्त ने इस मामले पर मंगलवार को निर्णय देने की बात कही है।

चंद्रपुर कांग्रेस दो नेताओं की लड़ाई मैदान बना हुआ है। मनपा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सांसद प्रतिभा धानोरकर और विधायक विजय वडेट्टीवार के बीच मनपा में अपना महापौर बनाने के लिए राजनितिक जंग छिड़ी है। दोनों नेता अपने अपने समर्थक को महापौर बनने में लगे हुए हैं। बीते दिनों सांसद धानोरकर ने अपने समर्थको के साथ मिलकर गुट का पंजीयन कराया था। वहीं आज सोमवार को विजय वडेट्टीवार के समर्थक नागपुर पहुंचे और अपने गुट का पंजीयन करने का आवेदन किया। 

वडेट्टीवार गुट में 19 नगरसेवक मौजूद हैं। जिनमें 18 कांग्रेस और एक बीएसपी का नगरसेवक शामिल है। वडेट्टीवार समर्थकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस मित्र पक्ष अघाड़ी के नाम से अपने गुट का आवेदन किया है। वहीँ सचिन कत्याल को गुट नेता नियुक्त किया है। सबसे महत्वपूर्ण नागपुर पहुचे नगरसेवकों में धानोरकर गुट में शामिल चार नगरसेवक भी मौजूद रहे। सभी अन्य नेताओं के साथ वाहनों में बैठकर विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे।

धानोरकर गुट ने जताया विरोध 

धानोरकर गुट के पंजीयन के दौरान वडेट्टीवार समर्थक नगरसेवकों ने विरोध जताया था और उसे असेवैद्यानिक बताया। वहीं आज जब वडेट्टीवार समर्थको ने गुट पंजीयन के लिए आवेदन किया तो धानोरकर समर्थकों ने इसपर विरोध जताया और कहा कि, कांग्रेस की तरफ से एक बार जब पंजीयन कराया जा चूका है। धानोरकर समर्थको के विरोध के बाद विभागीय आयुक्त आवेदन पर निर्णय सुरक्षित करते हुए मंगलवार को वडेट्टीवार गुट को वापस बुलाया।