logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब


नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आरोप लगाए गए कि शपथ दिलाने में जल्दी की गई और यह जल्दबाजी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद प्रफुल पटेल के निर्णय के चलते हुई। ऐसे कई सवालों और आरोपों का सांसद प्रफुल पटेल ने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उत्तर दिया।    

राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से अजित पवार की श्रद्धांजली सभा आज मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हुई। दोपहर 1 बजे श्रद्धांजली कार्यक्रम हुआ। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी विलंब के सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण समारोह संपन्न कराया। आगे और भी निर्णय लेने हैं। इनमें सभी का सम्मान करते हुए निर्णय लिए जाएंगे। काम करो, आगे बढ़ो और वचन निभाओ - यही अजित दादा की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजली होगी।

सुनेत्रा पवार को शपथ घाई में क्यों दिलाई गई के सवाल पर पटेल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सुनेत्रा पवार का शपथग्रहण जल्दबाजी में किया गया। लेकिन राजनीतिक दल के रूप में हमारा काम नहीं रुकना चाहिए। चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा जी समझदार व्यक्ति हैं। उनका काम अच्छा है। वे अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक संगठन चलाए। विकास के कार्य किए। पर्यावरण एनजीओ चलाया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना है। मीडिया रिपोर्ट्स से विचलित न हों। एनसीपी एक मजबूत परिवार है। सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी को बढ़ाना है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रिक्ति भरने के सवाल पर पटेल ने कहा कि मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं। इस समय किसी अन्य मुद्दे पर बोलना उचित नहीं है। इससे पहले, पार्टी कार्यालय में अजित पवार को श्रद्धांजली देते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी अपना भविष्य तय करेगी।