logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश


भंडारा: भंडारा की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस को उस वक्त करारा झटका लगा, जब जिले के ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया। भाजपा विधायक परिणय फुके की मौजूदगी में हुए इस पक्षप्रवेश ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।

शंकर राऊत को कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले का करीबी माना जाता रहा है, ऐसे में उनका अचानक पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए दोहरी चोट साबित हो रहा है। राऊत ने विधायक परिणय फुके के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इस घटनाक्रम को न केवल नाना पटोले बल्कि भंडारा कांग्रेस के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।