logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: तुअर के दामों में गिरावट: 9000 से गिरकर 8000 पर पहुंचा आवक बढ़ने और नमी ने बढ़ाई किसानों की चिंता


अकोला: पिछले हफ्ते तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने वाले तुअर के दामों में अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। आठ दिन पहले 9,000 प्रति क्विंटल तक बिकने वाली तुअर के दाम अकोला कृषि उपज मंडी में गिरकर 8,000 के स्तर पर आ गए हैं। नई तुअर की बढ़ती आवक और उसमें नमी (आर्द्रता) की अधिक मात्रा को इस गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। बढ़ती लागत और कम उत्पादन के बीच गिरते दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

जनवरी की शुरुआत में कम उत्पादन, दाल मिलों की बढ़ती मांग और विदेशी 'लेमन' तुअर की कमी के कारण भाव में तेजी देखी गई थी। पिछले महीने तक किसानों को ₹9,000 तक का भाव मिल रहा था। ₹8,500 का भाव मिलने के बावजूद कई किसानों ने और अधिक दाम की उम्मीद में स्टॉक रोक लिया था। लेकिन अब मंडी में नई फसल की आवक बढ़ते ही कीमतों में ₹500 से ₹1,000 तक की कमी आ गई है।

अकोला मंडी में बुधवार को नई तुअर का औसत भाव ₹8,000 और अधिकतम ₹8,180 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। व्यापारियों का कहना है कि नई फसल में नमी ज्यादा होने के कारण खरीदार ऊंचे दाम देने से कतरा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर किसानों का कहना है कि मानसून में अतिवृष्टि के कारण इस साल उत्पादन पहले ही कम हुआ है, और अब गिरते दाम उनके घाटे को और बढ़ा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने तुअर के लिए ₹8,000 का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है, जिसके आसपास फिलहाल कीमतें स्थिर हैं। हालांकि, पर्याप्त आवक न होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के कारण किसान अभी भी बेहतर कीमतों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।