Bhandara: डीन ने फोन नहीं उठाया, सांसद पडोले सीधे अस्पताल पहुंचे; जिला सामान्य अस्पताल परिसर में बनी तनाव की स्तिथि
भंडारा: भंडारा–गोंदिया संसदीय क्षेत्र में एक अलग ही मामला सामने आया है। जिला सामान्य अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की डीन द्वारा फोन रिसीव न करने पर सांसद प्रशांत पडोळे नाराज़ हो गए। बताया जा रहा है कि जनता के काम को लेकर किए गए फोन का जवाब न मिलने पर सांसद ने सीधे अस्पताल पहुंचकर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, किसी शासकीय कार्य के सिलसिले में सांसद प्रशांत पडोळे ने जिला सामान्य अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की डीन को फोन किया था। लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया। इससे नाराज़ होकर सांसद स्वयं अस्पताल पहुंच गए और डीन से जवाब मांगा।
सांसद ने कहा कि वे जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के काम के लिए ही फोन करते हैं, न कि निजी काम के लिए। यदि जनप्रतिनिधि का फोन ही नहीं उठाया जाएगा तो आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। अब यह मामला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
admin
News Admin