logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में हत्या के मामलों में 43% की बढ़ोतरी; जनवरी 2026 में 10 हत्या के मामले दर्ज, पैसों और पारिवारिक विवाद बन रहे हिंसा की वजह


नागपुर: नागपुर शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। साल 2026 की शुरुआत ही हत्या और हिंसक घटनाओं के साथ हुई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी महीने में हत्या के मामलों में 43 प्रतिशत की चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। छोटे-छोटे विवाद अब जानलेवा रूप लेते नजर आ रहे हैं।

नागपुर शहर में जनवरी 2026 के दौरान कुल 10 हत्या के मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 7 थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पारिवारिक विवाद, पैसों का लेन-देन और पुरानी दुश्मनी हत्या की मुख्य वजह बनकर सामने आई है। 9 जनवरी को अजनी और गिट्टीखदान इलाके में एक ही दिन दो हत्या की घटनाओं ने शहर को झकझोर दिया। वहीं इमामवाड़ा क्षेत्र में बेटे के सामने पिता की हत्या की घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया।

कलमना इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां प्रेमिका को छेड़ने के विवाद में छह लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। विशेषज्ञों के अनुसार, छोटी बातों पर बढ़ती आक्रामकता समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो, 

  • हत्या के मामले: 7 से बढ़कर 10
  • हत्या के प्रयास: 17 से घटकर 12
  • मारपीट और चोट पहुंचाने के मामले: 99 से बढ़कर 107


यानी शहर में हिंसक प्रवृत्तियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नागपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस बढ़ती हिंसा पर किस तरह नियंत्रण पाते हैं।